गया, जून 6 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार निराला के नेतृत्व में अस्पताल परिसर में नीम, आम, तुलसी सहित 25 से 30 औषधीय एवं छायादार पौधे लगाए गए। डॉ. निराला ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण आवश्यक है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में वृक्षारोपण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम में स्वास्थ्यकर्मियों ने पौधों के संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- स्वस्थ जीवन के लिए अनिवार्य है स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण : डॉ प्रमोद मौके पर डॉ. ईलिका भारती, संदीप कुमार, अनिल कुमार ...