स्वस्थ जीवन केवल औषधियों पर निर्भर नहीं
गोरखपुर, जून 5 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। डीडीयू के महिला अध्ययन केंद्र एवं हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में 'योगा फॉर हेल्दी एजिंग' के अंतर्गत 'योगा फॉर कैंसर प्रिवेंशन एंड केयर' विषयक विशेष योग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक प्रो. दिव्या रानी सिंह ने कहा कि स्वस्थ जीवन केवल औषधियों पर निर्भर नहीं करता, बल्कि हमारी दैनिक आदतें भी स्वास्थ्य निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। योग प्रशिक्षिका नीलम तथा विन्ध्यवासिनी ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगाभ्यासों का प्रशिक्षण प्रदान किया। विशेषज्ञों ने बताया कि योग शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन एवं पोषक तत्वों के बेहतर संचार में सहायक होता है तथा रोगियों को उपचार प्रक्रिया के दौरान शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखने में मदद करता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.