औरैया, जून 17 -- 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह के तहत बुधवार को नगर के शहीद पार्क में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद औरैया एवं तिलक महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश तथा मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर, योग प्रशिक्षक एवं प्राकृतिक चिकित्सक शशिराज सेठ ने प्रतिभागियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराते हुए योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- योग जागरूकता रैली निकाल लोगों को स्वस्थ जीवनशैल...