रांची, मार्च 12 -- रांची। विश्व किडनी दिवस पर गुरुवार को सैमफोर्ड हॉस्पिटल के किडनी रोग विभाग में जागरुकता कार्यक्रम हुआ। नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष सह हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. घनश्याम सिंह ने बढ़ते किडनी रोगों पर चिंता जताते हुए कहा कि दवाओं से अधिक प्रभावी हमारी दिनचर्या है। उन्होंने स्वस्थ किडनी के लिए कम नमक, संतुलित आहार और प्रतिदिन 30 मिनट व्यायाम की सलाह दी। डॉ. सिंह ने मधुमेह रोगियों को आगाह किया कि हाई ब्लड शुगर किडनी को सीधा नुकसान पहुंचाता है, इसलिए शर्करा नियंत्रण अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.