स्वस्थ जीवनशैली से लिवर और पेट की बीमारियों से बचाव संभव : डॉ. वैभव राज
नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- फैटी लिवर, वायरल हेपेटाइटिस, पेट फूलने और गैस की समस्या जैसी परेशानियां तेजी से आम हो रही हैं। समय रहते इन समस्याओं पर ध्यान न दिया जाए तो कुछ मामलों में लीवर सिरोसिस जैसी गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। अनुभवी गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. वैभव राज के अनुसार, स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर कई बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है। वहीं, लगातार बने रहने वाले लक्षणों को नजरअंदाज करने के बजाय विशेषज्ञ से परामर्श लेना जरूरी है। डॉ. वैभव राज बताते हैं कि शराब का सेवन लिवर को नुकसान पहुंचाने वाले प्रमुख कारणों में शामिल है। कई लोग मानते हैं कि बीयर पीने से लिवर पर शराब जितना बुरा असर नहीं पड़ता, लेकिन यह धारणा सही नहीं है। बीयर में भी अल्कोहल होता है और इसका नियमित या अधिक मात्रा में सेवन लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए शराब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.