बेगुसराय, अप्रैल 8 -- बेगूसराय। समग्र शिक्षा अंतर्गत छात्राओं के लिए राजकीय सावित्री विद्यालय उलाव में बुधवार 'सखी सहायता डेस्क' का आयोजन किया गया। इसमें सदर पीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक श्रीमोद कुमार ने छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली जीने की विस्तृत जानकारी दी। इसमें एनीमिया के लिए मुख्य रूप से आयरन की कमी बताया गया। इसकी वजह से थकान, कमजोरी, पीली त्वचा और सांस फूलने जैसे शारीरिक समस्याओं को होने की बात बताई गई। इसके लिए आयरन और फोलिक एसिड से भरपूर संतुलित आहार (हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें और फल) खाने कहा गया। मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और उचित पोषण का ध्यान रखने की सलाह दी गई। इसमें सदर प्रखंड के स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा लगभग 150 छात्राओं के एनीमिया की जांच की गई। साथ ही, आयरन टेबलेट, फोलिक एसिड टेबलेट, कैल्शियम टेबलेट, एलबैन्डाजोल टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.