स्वस्थ जीवनशैली और नियमित जांच, बीमारियों की रोकथाम में अहम: राज्यपाल
नैनीताल, जून 25 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। लोकभवन नैनीताल में गुरुवार को अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बीडी पांडे जिला अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने करीब 150 तरह की स्वास्थ्य जांचें कीं, साथ ही 15 ईसीजी परीक्षण भी किए। सभी को जरूरी चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। इस दौरान राज्यपाल ने अस्पताल में उत्कृष्ट सेवा देने वाले 7 चिकित्साकर्मियों को सम्मानित किया और उनके समर्पण और सेवा भावना की सराहना की। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने शिविर का निरीक्षण कर डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों से उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं और स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शिविर में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों से भी संवाद किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.