कानपुर, सितम्बर 2 -- कानपुर। आरोग्य भारती की ओर से आरोग्य मित्र प्रशिक्षण ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ। प्रशिक्षण में 40 कार्यकर्ताओं एवं लगभग 150 छात्रों ने प्रतिभाग किया। डॉ.बीएन आचार्य ने कहा कि आरोग्य भारती का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली के माध्यम से स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार, स्वस्थ ग्राम एवं स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करना है। दिग्विजय सिंह चंदेल, नमिता दुबे, डॉ. श्याम बाबू गुप्ता, संजीवन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...