स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, आयुष को महत्व दें : बघेल
नई दिल्ली, अगस्त 22 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। देर रात तक मोबाइल चलाने और बढ़ते स्क्रीन टाइम ने युवाओं की नींद का चक्र प्रभावित किया है। यह आने वाले समय में स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने शनिवार को भारत मंडपम में 18वीं आरोग्य संगोष्ठी के दौरान यह चिंता जताई। उन्होंने कहा कि युवाओं को खुद स्क्रीन टाइम सीमित करने की आदत डालनी चाहिए। स्वस्थ भारत के लिए आधुनिक चिकित्सा के साथ आयुर्वेद, होम्योपैथी और प्राकृतिक चिकित्सा जैसी पद्धतियों को भी महत्व देना होगा। बघेल ने कहा कि आयुष को केवल बीमारी के इलाज तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने कैंसर के आधुनिक उपचार, रोबोटिक सर्जरी, पुनर्वास और दर्द प्रबंधन पर भी चर्चा की।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.