मोतिहारी, जून 20 -- मोतिहारी, एक संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शनिवार को जानपुल स्थित एक मैरेज हॉल में कम तेल की थाली- भारत की खुशहाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि कम तेल की थाली, भारत की खुशहाली कार्यक्रम केवल एक स्वास्थ्य संबंधी संदेश नहीं, बल्कि एक स्वस्थ, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प है। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे रोपे स्वास्थ्य संबंधी पहलकदमियां पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस और पोषण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया, ईट राइट इंडिया और पोषण अभियान जैसी पहलें इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। सांसद ने कहा कि बदलती जीवनशैली और...