गाजीपुर, जून 21 -- गाजीपुर, संवाददाता। पुलिस लाइन के मैदान में रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जनपद प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों सहित आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जखनिया विधायक बेदी राम तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। योगाचार्य ने उपस्थित अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, प्रशिक्षणरत मुख्य आरक्षियों और नागरिकों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। ...