बलरामपुर, जून 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की तैयारी के तहत सुंदर दास राम लाल (एसडीआरएल) इंटर कॉलेज में योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन व प्राणायाम का अभ्यास किया। जिले के योग प्रशिक्षक डॉ. हंसराज वर्मा व योग प्रशिक्षिका शिखा ने ताड़ासन, वृक्षासन, बटरफ्लाई आसन, सूर्य नमस्कार व भस्त्रिका प्राणायाम सहित कई योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत व जीवन संतुलित रहता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरसिंह नारायण मिश्रा ने योग प्रशिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाता है। यह भी पढ़ें- स्वस्थ रहने के लिए योग करना जरूर...