बलरामपुर, जून 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। एमएलकेपीजी कॉलेज में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र एवं इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को "हेल्दी लाइफस्टाइल एवं योग की भूमिका" विषय पर ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक व प्रमुख डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने की। कहा कि वर्तमान समय में अनियमित दिनचर्या, तनाव, प्रदूषण, जंक फूड और शारीरिक निष्क्रियता के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। यह भी पढ़ें- रोगमुक्त जीवन का मूल मंत्र है योग, निबंध प्रतियोगिता संपन्नयोग का महत्व ऐसे में योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि संतुलित और स्वस्थ जीवन जीने की संपूर्ण जीवन-पद्धति है। मुख्य वक्ता प्रो. टी. ओनिमा, अध्यक्ष...