स्वस्थ एवं फिट रहने के लिए अनुलोम-विलोम प्राणायाम जरूरी : वीरेंद्र
बलरामपुर, मई 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज में गुरुवार को एक दिवसीय विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड समेत कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय योगाचार्य वीरेंद्र विक्रम सिंह ने छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ एवं फिट रहने के टिप्स दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने किया। योग शिविर में योगाचार्य वीरेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि नियमित रूप से अनुलोम-विलोम प्राणायाम करने से शरीर स्वस्थ रहता है तथा मानसिक तनाव भी कम होता है। उन्होंने छात्रों को प्रतिदिन योग को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। घर-घर योग अभियान के तहत लगातार विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों व पार्कों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.