बलरामपुर, दिसम्बर 24 -- बलरामपुर। संस्था शाश्वत सेवार्थ समिति व पन्ना लाल सरावगी लायंस क्लब की ओर से नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। ग्राम पंचायत गैजहवां विकास खंड बलरामपुर के पोखरा पर आयोजित शिविर मरीजों के नेत्रों की जांच की गई। डॉ अरुण कुमार ने मरीजों का नेत्र जांच कर उन्हें निशुल्क दवा दी। अजय सिंह पिंकू ने बताया ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगवा कर लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ दिला रही है। कहा कि समय-समय पर नेत्र परीक्षण कराते रहना चाहिए,ताकि समय से बीमारी का पता चल सके। अध्यक्ष योगेश तिवारी ,ग्राम प्रधान उग्रसेन सिंह,शिव प्रताप सिंह मण्डल अध्यक्ष,राम कुमार ओझा मंडल महामंत्री,प्रमोद मिश्रा मंडल महामंत्री,अनुराग कुमार सिंह शक्ति केंद्र संयोजक,योगेश तिवारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.