हाथरस, अक्टूबर 5 -- स्वस्थ्य शिशु कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को दी स्वास्थ्य वर्धक खान पान की सलाह हसायन। कस्बा के नगला रति मार्ग स्थित मोहल्ला अहीरान माता पथवारी मंदिर के सामने स्थित मॉडल प्राइमरी स्कूल नंबर एक में को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्र छीतूपुर में सोमवार को हेल्दी बेबी शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में गर्भवती, धात्री एवं नवप्रसूता माताओं को स्वस्थ शिशु एवं स्वस्थ माता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री रोशनी कुमारी ने स्वास्थ्यवर्धक खान-पान,स्वच्छ एवं सुरक्षित रहन-सहन, कीटाणुरहित वातावरण तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर अपने विचार साझा किए। माताओं को भोजन में पौष्टिकता, संतुलित आहार एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों के उचित पोषण, स्वास्थ्य एवं समुचित विक...