हल्द्वानी, अप्रैल 7 -- हल्द्वानी। केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी कैंट में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्कूली बच्चों ने पोस्टर,निबंध और गीतों के माध्यम से अच्छी सेहत और स्वच्छता का संदेश दिया। शुभारंभ प्राचार्या कमला निखुर्पा ने किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।उन्होंने बच्चों से जंक फूड से दूर रहने और अपनी दैनिक जीवनशैली में योग व व्यायाम को शामिल करने का आह्वान किया। इस दौरान हेमलता, मैत्रेयी त्रिपाठी, ललित मोहन नेगी, ललित प्रसाद गहतोड़ी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.