भदोही, अप्रैल 18 -- भदोही, संवाददाता। कोइरौना थाना क्षेत्र के दयावंती पुंज स्कूल में बने नए खेल मैदान का एसपी अभिनव त्यागी ने उद्घाटन किया। इसके साथ ही फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। एसपी ने कहा कि भदोही जैसे छोटे जिले में आधुनिक खेल मैदान का होना खिलाड़ियों विद्यार्थियों के लिए राहत वाली बात है। इस दिशा में अन्य स्कूलों एवं सामाजिक संगठनों को आगे आने का आह्वान किया। खेलकूद से मानसिक एवं शारीरिक मजबूती मिलती है। साथ ही आज के परिवेश में अच्छा कैरियर भी बन रहा है। उन्होंने फुटबॉल मैच में भाग ले रहे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनसे हाथ मिलाकर बेहतर खेल के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- ऊंची कूद में कार्तिक सेमवाल ने बाजी मारी उन्होंने फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.