पूर्णिया, अप्रैल 10 -- पूर्णिया। उच्च मुख्यालय के आदेशानुसार क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल पूर्णिया के द्वारा स्थानीय बाल मध्य विद्यालय मधुबनी सदर पूर्णिया के प्रांगण में उप-महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ के निर्देशन में योगाभ्यास कराया गया। सर्वप्रथम सहायक कमान्डेंट संभु नाथ बर्मन द्वारा स्कूल के छात्र/छात्राओं को योग के महत्व के बारे में अवगत कराया गया एवं प्रत्येक दिन कम से कम 40 मिनट स्वस्थ जीवन हेतु योगाभ्यास करने की अपील की गयी। तत्पश्चात योग प्रशिक्षक द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं ,शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बलकर्मियों को योगाभ्यास कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.