गाजीपुर, जून 18 -- गाजीपुर, संवाददाता। प्राकृतिक खेती अब अनिवार्य हो चुकी है, यदि हमें स्वस्थ्य रहना है तो स्वस्थ्य जीवन शैली अपनानी होगी। जिसका एक अभिन्न अंग प्राकृतिक खेती है। यह बाते राज्य सभा सांसद डा. संगीता बलवंत के गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र पर जनपदीय खरीफ गोष्ठी और प्राकृतिक खेती कार्यशाला में किसानों को सम्बोधित करते हुये कही। उन्होने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान अपने खुद के उपयोग के लिए प्राकृतिक खेती से उगाए गए अनाज, सब्जी एंव फल का उपयोग करने लगे है। जरूरत इस बात की है कि व्यावसायिक दृष्टि से भी मानव स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर प्राकृतिक खेती को अपनाया जाय। यह भी पढ़ें- प्राकृतिक खेती अपनाकर सुरक्षित करें मिट्टी, जल और मानव स्वास्थ्य उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने कम वर्षा की आशंका के तहत कहा कि धान के अतिरिक्त दलह...