हल्द्वानी, जुलाई 12 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। स्वस्त्ययन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, नवाचार और कलात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए 'हुनर हाट' का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों की ओर से तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों ने हर किसी का दिल जीत लिया। कक्षा 6 से 11वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों ने अपनी जादुई उंगलियों का कमाल दिखाते हुए खूबसूरत पेंटिंग्स, उत्तराखंड की पारंपरिक ऐपण कला, आकर्षक हस्तनिर्मित कलाकृतियां और गृह-सज्जा का बेहतरीन सामान तैयार कर बिक्री के लिए स्टॉल लगाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...