कौशाम्बी, मार्च 16 -- स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के तत्वावधान में सोमवार विश्व ग्लूकोमा सप्ताह अंतर्गत जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस को काला मोतिया के प्रति सचेत करना और समय पर जांच के महत्व को समझाना रहा। रैली के माध्यम से लोगों को इसके प्रति जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत चिकित्सालय परिसर में एक जागरूकता रैली के साथ हुई। एमबीबीएस छात्रों और स्टाफ ने बैनर और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को दृष्टि के मूक चोर (ग्लूकोमा) के लक्षणों के बारे में जानकारी दी। रैली ने पूरे परिसर का भ्रमण कर मरीजों और उनके तीमारदारों को नियमित नेत्र परीक्षण के लिए प्रोत्साहित किया। रैली के पश्चात कॉलेज के लेक्चर थिएटर-2 में एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.