लोहरदगा, मार्च 30 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा सेन्हा प्रखण्ड के अलौदी पंचायत के रानीगंज बाजार टांड में स्वशासन पड़हा व्यवस्था के तहत पत्थलगड़ी वर्षगांठ का आयोजन 15 पड़हा गढ़कसमार के द्वारा किया गया। इस मौके पर जिप सदस्य राधा तिर्की ने कहा कि पारंपरिक स्वशासन पड़हा व्यवस्था को समाज के बीच कायम करना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान विभिन्न पड़हा से आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। श्रद्धा और भक्तिभाव से आदिवासी रीति रिवाज के साथ पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम के अध्यक्ष अलौदी पंचायत के उपमुखिया सह व्यवस्थापक गोपाल उरांव थे। इन्होंने कहा कि स्वशासन पड़हा व्यवस्था के माध्यम से समाजिक परम्परा और आदिवासी समाज के सरना, मसना भुईहरि जैसे धर्मिक स्थलों को संजोने के साथ समाज को जागरूक करना और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.