स्ववित्तपोषित शिक्षकों में दोहरे मापदंड को लेकर सौपा ज्ञापन
जौनपुर, अप्रैल 2 -- जौनपुर,संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्ण स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन की नीतियों पर सवाल उठाते हुए गंभीर आपत्ति जताई है। गुरुवार को संघ के अध्यक्ष डॉ.विवेक पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने परीक्षा नियंत्रक डॉ.विनोद कुमार सिंह और वित्त अधिकारी को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपकर प्रायोगिक और मौखिकी परीक्षाओं में परीक्षक नियुक्ति होने पर यात्रा भत्ता भुगतान में समान नीति लागू करने की मांग की। डॉ. विवेक पांडेय ने कहा कि प्रायोगिक परीक्षाओं में परीक्षक नियुक्ति को लेकर दोहरे मापदंड अपनाए जा रहे हैं। स्ववित्तपोषित शिक्षकों के लिए केंद्रीय मूल्यांकन में सहभागिता अनिवार्य कर दी गई है, जबकि अनुदानित और राजकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों को इसकी छूट दे दी गई है। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.