जौनपुर, अप्रैल 4 -- जौनपुर, संवाददाता। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध अनुदानित महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित शिक्षकों ने शुक्रवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा। शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने लंबित मुद्दों के समाधान की मांग करते हुए जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई। शिक्षकों ने कहा कि पूर्व में मांगी गई वरिष्ठता सूची अब तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड नहीं की गई है, जिससे शिक्षकों को परेशानी हो रही है। साथ ही मूल्यांकन, प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाओं में मिलने वाला डीए 240 रुपये अत्यंत कम बताते हुए इसे बढ़ाकर कम से कम 540 रुपये किए जाने की मांग उठाई गई। विश्वविद्यालय की विभिन्न समितियों में भी इन शिक्षकों को शामिल किया जाए। शिक्षकों ने ज्ञापन में कहा कि उनकी समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए जल्द समाधान क...