कानपुर, अप्रैल 28 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) से संबद्ध अनुदानित महाविद्यालयों में कार्यरत नियमित व स्ववित्तपोषित शिक्षक और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को भी कैशलेस इलाज मिलेगा। यह सुविधा सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी अस्पताल में भी मिलेगी। इसको लेकर विवि प्रशासन ने सभी महाविद्यालयों के प्रबंधक और प्राचार्यों से शिक्षकों की सूची मांगी। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा ने सभी महाविद्यालयों के प्रबंधक और प्राचार्यों को पत्र भेजकर शिक्षकों की सूची मांगी है। इसमें महाविद्यालय का नाम, कोड, शिक्षक का नाम का नाम, पदक नाम, पिता का नाम, शिक्षक कोड, पाठ्यक्रम, पैन संख्या के साथ आधार संख्या लिखा होना चाहिए। यह भी पढ़ें- अब संस्कृत शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा रजिस्ट्रार ने...