कानपुर, अगस्त 5 -- कानपुर। कानपुर विश्वविद्यालय स्ववित्त पोषित शिक्षक संघ (कुसफ्टा) के अध्यक्ष डॉ. कमलेश यादव और महामंत्री डॉ. अखंड प्रताप सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के रजिस्ट्रार राकेश मिश्रा और डिप्टी रजिस्ट्रार अंजली मौर्य से भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री मुफ्त चिकित्सा योजना के तहत स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के शिक्षकों के चिकित्सा कार्ड बनने में आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. कमलेश यादव ने बताया कि इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन एवं उच्च शिक्षा निदेशक, प्रयागराज को कई बार पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद पूर्ण स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों के शिक्षकों के कार्ड बनने में तकनीकी बाधाएं लगातार बनी हुई हैं। डॉ. अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि अनुदानित मह...