स्वर साधना और प्रस्तुति कला का दिया जा रहा प्रशिक्षण
अंबेडकर नगर, जून 3 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मां वैष्णो फाऊंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में बीएम इंटर कॉलेज अकबरपुर में ग्रीष्मकालीन संगीत कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, संस्कृति विभाग तथा लोक एवं जनजातीय कला कार्यक्रमों के अंतर्गत संचालित की जा रही है। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को संस्कार गीत, सुगम संगीत एवं भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े गीतों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला के प्रशिक्षक सचिन गिरी बच्चों को संगीत की बारीकियों, स्वर साधना और प्रस्तुति कला का प्रशिक्षण दे रहे हैं। बच्चों में संगीत के प्रति उत्साह और रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिदिन नियमित अभ्यास सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यशाला में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखार र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.