गोरखपुर, फरवरी 28 -- गोरखपुर। स्वर सागर संस्था द्वारा फगुनोत्सव कार्यक्रम में रंग, गुलाल और पारंपरिक लोकधुनों पर होली खेली। फूलों की वर्षा, प्राकृतिक गुलाल और उत्साह से भरे वातावरण के बीच ब्रज की पारंपरिक होली गीतों की मधुर प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में सहभागियों ने नृत्य-गायन के माध्यम से फागुनी उमंग को जीवंत कर दिया। संस्था अध्यक्ष सुनिशा श्रीवास्तव ने राधा-कृष्ण की नोकझोंक पर आधारित होली गीत और पारंपरिक उलारा प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। निधि श्रीवास्तव ने "होलिया में उड़ेला गुलाल" तथा एकता शुक्ला ने "होली रंग लाई है" गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। वैभव श्रीवास्तव, शिवांश चंद्रभान यादव और पिंटू श्रीवास्तव ने भी एक से बढ़कर एक फगुआ गीत गाकर समां बांध दिया। इस अवसर पर मुक्तिनाथ, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.