आगरा, मार्च 2 -- स्वर शिल्पकार परिवार की ओर से सिंगिंग फेस्ट होलिकोत्सव के रूप में मनाया गया। संतोष कुमार तिवारी, शेखर बाजपेई, राकेश पांडे ने कार्यक्रम की शुरुआत कराई। मां सरस्वती के आशीर्वाद से सभी साथियों ने एक से बढ़कर होली के गीतों को प्रस्तुत किया। सिंगर साथियों ने फूलों की होली खेल कर कार्यक्रम को और रोमांचक बना दिया। मुख्य अतिथि अशोक चौबे ने होली गीत सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। सीपी गुप्ता, सुमन गुप्ता, अरुण माथुर, संतोष मिश्र, डीसी मिश्र, प्रदीप गुप्ता, अमित पाठक, डॉ. शिवानी पाठक, मोनिका तिवारी, प्रदीप वर्मा, विजय सिंह लोधी, अनु अग्रवाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...