कानपुर, दिसम्बर 1 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से आयोजित कानपुर क्रिकेट लीग में रविवार को दिन-रात्रि का मुकाबला खेला गया। बीसीए लीजेंड्स ने पटेल प्रापर्टीज को 8 विकेट से पराजित किया। बीसीए मैदान पर खेले गए मैच में पटेल प्रॉपर्टीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 9 विकेट पर 188 रन बनाए। टीम की ओर से ओम मिश्रा ने 25 रन, गौरव पाठक ने 23 रन, सुशील कुमार राय 21 रन और हसीन अहमद 20 रन बनाए। गेंदबाजी में डॉ. इरफान ने तीन, सौरभ दीवान, अब्दुल रहमान दो- दो खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी बीसीए लीजेंड्स ने 22.5 ओवर में दो विकेट खोकर 191 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से धर्मेंद्र यादव ने 76 रन, स्वर टण्डन ने 88 रन की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में रवींद्र आनंद को दोनों सफलता मिली। स्वर टण्डन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.