पलामू, सितम्बर 3 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान की राष्ट्रव्यापी स्वर्वेद संदेश यात्रा के गुरुवार को पलामू पहुंचने पर उसका भव्य स्वागत किया गया। साथ ही इस विशेष अवसर पर मेदिनीनगर शहर के बीसफुटा पुल रोड विहंगम योग समारोह सह ध्यान साधना विशेष सत्संग का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। स्वर्वेद कथामृत के प्रवर्तक संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज ने श्रद्धालुओं को स्वर्वेद कथा का रसपान कराया और आत्मकल्याण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ईश्वर की असीम कृपा से दुर्लभ मानव जीवन मिला है। प्रत्येक मनुष्य के भीतर ईश्वर की अनंत शक्तियां विद्यमान हैं। आत्मा में ही परमात्मा का वास है। स्वयं को जानने से ही भीतर की अनंत शक्ति का सच्चा ज्ञान प्राप्त होता है। आंतरिक शांति...