औरंगाबाद, मार्च 19 -- चैत्र शुक्ल पक्ष विक्रम संवत् 2083 तथा सदाफल 138 भारतीय नववर्ष के पावन अवसर पर ब्रह्मविद्या विहंगम योग संत समाज रफीगंज के तत्वावधान में स्वर्वेद शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा रानी ब्रजराज हाई स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, मुख्य बाजार, रेलवे परिसर, महाराजगंज, थाना रोड, काली स्थान और बाबुगंज होते हुए हाजीपुर गोला में संपन्न हुई। शोभा यात्रा में संत समाज के सैकड़ों गुरु भाई-बहनों ने अमूल्य सद्ग्रंथ स्वर्वेद को अपने माथे पर धारण किया और श्वेत ध्वजा हाथ में लेकर सद्गुरुदेव भगवान के जयकारे लगाते हुए नगर भ्रमण किया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति की स्थापना के लिए सद्गुरु एवं ईश्वर से प्रार्थना करना बताया गया। कार्यक्रम में विहंगम योग संत समाज के उपदेशक उमेश कुमार, पूर्व जिला कल्याण सेवा प्रभारी सह पूर्व जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.