प्रयागराज, मार्च 19 -- ​झूंसी। हिन्दू नववर्ष के अवसर पर सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान में आयोजित 'स्वर्वेद यात्रा' ने पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। ​यात्रा का शुभारंभ संयोजक रामबाबू केसरवानी ने पूजन से किया। इसमें भक्तों ने 'स्वर्वेद' ग्रंथ को सिर पर रखकर छतनाग आश्रम तक पदयात्रा की। आयोजन में राजेंद्र प्रसाद, जोगेंद्र गुप्ता, बीबी सिंह और विनय चौबे सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...