वाराणसी, मार्च 11 -- चौबेपुर। स्वर्वेद महामंदिर परिसर में बुधवार को चौबेपुर पुलिस ने साइबर जागरूकता अभियान चलाया। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए सतर्क रहने की अपील की। अभियान के तहत उपनिरीक्षक चंद्रमोहन यादव, कांस्टेबल शशि सरोज तथा अंजलि ने लोगों को बताया कि अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी साझा करने से बचें। किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर तुरंत सावधान रहें। यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं। ऑनलाइन लेन-देन करते समय पूरी सतर्कता बरतें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.