लातेहार, मार्च 3 -- चंदवा प्रतिनिधि। स्थानीय देवीमंडप रोड स्थित दीपू सिन्हा के आवास के समीप स्वर्ण समाज एकता मंच के बैनर तले रविवार को होली मिलन समारोह सह भव्य संगीत कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चतरा सांसद कालीचरण सिंह के अलावे रामयश पाठक, पंडित गोविंद बल्लभ मिश्र, उपप्रमुख अश्विनी कुमार मिश्र सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व मंच के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह ने सांसद को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। अन्य अतिथियों का भी पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। औरंगाबाद से आई संगीत टीम ने मंगलाचरण और गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद होली गीत, लोकगीत और फिल्मी गीतों की शानदार प्रस्तुतियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.