स्वर्ण शताब्दी का इंजन फेल, डेढ़ घंटे सेंट्रल पर खड़ी रही
कानपुर, जून 23 -- कानपुर। नई दिल्ली से लखनऊ जा रही 12004 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस का इंजन मंगलवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर तकनीकी खराबी के कारण फेल हो गया। चालक और सहायक चालक जब इंजन को स्टार्ट नहीं कर सका तो कंट्रोल के जरिए अफसरों को सूचना दी। रेल प्रशासन ने दूसरा इंजन लगाया। करीब 97 मिनट बाद ट्रेन लखनऊ रवाना हो सकी। इंजन फेल होने के मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। मंगलवार को ट्रेन इटावा से चलकर सुबह 11:39 बजे कानपुर सेंट्रल के प्लेटफार्म नंबर नौ पर पहुंची। इसके बाद लोको केबिन (इंजन) में खराबी आने से आवश्यक प्रेशर नहीं बन पा रहा था, जिसके चलते ट्रेन को आगे रवाना करना संभव नहीं था। रेलवे अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि खराबी इतनी गंभीर है कि इसे स्टेशन पर ठीक करना संभव नहीं है और इंजन को वर्कशॉप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.