स्वर्ण व्यवसायी से लूट में एक युवक गिरफ्तार
बगहा, जून 2 -- शनिचरी,एक संवाददाता। योगापट्टी में हुई स्वर्ण व्यवसायी से लूट मामले में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ध्रुव नारायण ने बताया कि पुलिस ने एक हफ्ता पूर्व स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूट मामले में संलिप्त थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी देवेंद्र राम को गिरफ्तार किया है। उन्होंने ने बताया कि बीते 24 मई को थाना क्षेत्र के मच्छरगांवा गांव निवासी मोहन कुमार फतेहपुर चौक से शाम करीब आठ बजे अपनी जेवर का दुकान बंद कर बाइक से अपने घर जा रहे थे रास्ते में ही फतेहपुर मच्छरगांवा मुख्य मार्ग में जटहवा पोखरा के पास अज्ञात तीन बाइक सवारों ने हथियार से फायर कर मोहन कुमार से नकद रूपया और जेवर से भरा बैग लुट के घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने उक्त घटना में संलिप्त देवेन्द्र राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.