सिद्धार्थ, मार्च 26 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। ढेबरुआ-शोहरतगढ़ मार्ग पर खैरहनिया-पचऊध गांव के बीच मंगलवार की शाम इटवा निवासी स्वर्ण व्यवसायी से बाइक सवार दो युवकों ने 140 ग्राम सोना, गले का चांदी का चेन,अंगूठी और दो हजार रुपये नगद लूट ली। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है।इटवा निवासी स्वर्ण व्यवसायी गुड्डू वर्मा मंगलवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे इटवा से अपनी दुकान बंद कर बाइक से शोहरतगढ़ जा रहे थे तभीलगभग सात बजे खैरहनिया-पचऊध गांव के बीच नहर की पुलिया पर एक बाइक पर सवार दो लोगों ने उन्हें धक्का देकर बाइक से गिरा दिया। इसके बाद उन लोगों ने उसके उसके पास मौजूद 140 ग्राम सोना,गले का चांदी का चेन,अंगूठी और दो हजार रुपये नगद व उसके बाइक की चाभी को लेकर फरार हो गए। घटना के बाद वह पचऊध चौराहे पर आकर मौजूद लोगों को घटना के बारे में ब...