स्वर्ण व्यवसायी ने दो बहनों पर किया चाकू से हमला
गाजीपुर, मई 26 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सुहवल थाना के ढढनी भानमल राय गांव में सोमवार को गिरवी रखे गहने के बदले पैसा मांगने पर स्वर्ण व्यवसायी ने दो बहनों से गाली गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि व्यवसायी ने बहनों पर चाकू और लात-घूंसों से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी व्यवसायी मौके से फरार हो गया। घायल हालत में बहनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उनका इलाज किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय मुस्कान बानो ने गांव के स्वर्ण व्यवसायी चंदन वर्मा के पास अपना सोने का लॉकेट गिरवी रखा था। सोमवार को वह अपनी बड़ी बहन 30 वर्षीय रूबीना के साथ गिरवी रखे आभूषण के बदले पैसे लेने व्यवसायी की दुकान पर गई थीं। मुस्कान का आरोप है कि पैसे मांगने पर व्यवसायी आनाकानी करने लगा, जिसके विरोध में विव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.