बस्ती, दिसम्बर 22 -- बस्ती, हिटी। मुंबई पुलिस ने चोरी के आभूषण खरीदने के आरोप में चौरी बाजार से स्वर्ण व्यवसायी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उन्हें परसरामपुर थाने पर लेकर आई और वहीं पर पूछताछ कर रही है। मामला करोड़ों रुपये के चोरी के आभूषण की खरीद फरोख्त से जुड़ा है। स्थानीय पुलिस मुंबई पुलिस का सहयोग कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में एक घर से करोड़ों रुपये के आभूषण चोरी हो गए हैं। वहां की पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में सबसे पहले चोरी करने वाले गोंडा जिले के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उससे हुई पूछताछ में चौरी बाजार के स्वर्ण व्यवसायी दो सगे भाइयों का नाम सामने आया, जिन्होंने चोरी का आभूषण खरीदा है। सूचना पर मुंबई पुलिस परसरामपुर थाने पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से उसने चोरी के आभूषण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.