संवाददाता, फरवरी 21 -- उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के पनियरा कस्बे में स्थित एक स्वर्ण व्यवसायी पर शुक्रवार दोपहर बाद दुकान में घुसकर गले पर चाकू से वार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप लगा है कि व्यवसायी के पोते ने ही चाकू मारकर उसको घायल कर दिया। इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया है। पनियरा पीएचसी से गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं, घटना के बाद आरोपित पोता खुद थाने पहुंच गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले के पीछे संपत्ति विवाद वजह बताई जा रही है। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पनियरा के वार्ड नंबर 11 निवासी 60 वर्षीय शमीम अंसारी कस्बे के शांतिनगर चौराहे पर अंसारी जेवलर्स नाम से दुकान चलाते हैं। शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे उनका 21 वर्षीय पोता दुकान पर आया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.