स्वर्ण व्यवसायी के बयान पर दर्ज हुई एफआईआर
मोतिहारी, जून 15 -- मोतिहारी, निसं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोढवा गांव में स्वर्ण व्यवसायी से हथियार के बल पर हुई लूट की वारदात मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। एफआईआर स्वर्ण व्यवसायी गोढवा गांव निवासी शिवजी साह के बयान पर दर्ज की गई है। इसमें कहा है कि शनिवार की रात वह दुकान बंदकर वापस घर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में पूर्व से घात लगाए तीन बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने घेर लिया। इसके बाद हथियार के बल पर उससे बैग छीन लिया। बैग छीनने के बाद बदमाश मोतिहारी की तरफ भाग निकले। बैग में चांदी व सोने का आभूषण रखा था। यह भी पढ़ें- माधोपुर सुस्ता में आभूषण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या उसने पुलिस को बताया है कि करीब 20 लाख रुपए कीमत का चांदी व सोने का आभूषण बैग में रखा हुआ था। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.