दरभंगा, अप्रैल 8 -- दरभंगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी ने मंगलवार की शाम स्वर्ण व्यवसायी प्रेम सागर ज्वेलर्स के संचालक मनोज ठाकुर के आवास पर पहुंचकर उनसे हाल-चाल जाना और उन्हें अपराधियों पर सख्त कार्रवाई का पुन: भरोसा दिलाया। मालूम हो कि मनोज ठाकुर के बड़ा बाजार स्थित प्रेम ज्वेलर्स पर गत तीन अप्रैल को जेवरात व नगद लूटकांड के बाद उसी दिन प्रदेश अध्यक्ष श्री सरावगी ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी से बात की थी। गृह मंत्री ने इस कांड में सख्त कार्रवाई को लेकर प्रदेश के डीजीपी से भी तुरंत बात की थी। इसके बाद दरभंगा पुलिस की ओर से इस कांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर तेज कार्यवाही शुरू हुई। इसके बाद बेगूसराय में हुई मुठभेड़ में छह अपराधियों को बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। मनोज ठाकुर के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.