जहानाबाद, अप्रैल 15 -- दुकान बंद कर घर वापस लौट रहे थे व्यवसायी अपरािधयों ने घात लगाकर बाइक पर िकया हमला, बैग िछनने की हुई कोशिश कुर्था, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के जगदेव स्मारक महाविद्यालय के पास घात लगाए अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई को ओभर टेक कर हमला किया तथा उसपर फायरिंग भी की। हालांकि व्यवसाय को चोटें नहीं आई। इस सम्बंध मे न्यू मुबारक पुर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार को लगभग साढ़े पांच बजे शाम अपनी दुकान बंद कर मोतीपुर से कुर्था आवास पर लौट रहा था। इसी दौरान दो अपाची गाड़ी से पांच लोगों ने ओवर टेक कर शहीद जगदेव स्मारक के पास गाड़ी रोक दिया और मेरे बैग को छीन लिया।वे लोग गाड़ी की डिक्की जबरन तोड़ने लगे। इसी बीच दौड़ कर अपनी जान बचाने के लिए भाग निकले। इस दौरान अपराधी मेरे उपर ताबड़ तोड़ फायरिंग करने लगे। मैं भागते हुए 112 पर कॉल कर ...