कानपुर, मार्च 8 -- कानपुर। 1008 श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर आनंदपुरी के पंचकल्याणक महा महोत्सव के 15वें वार्षिक समारोह के अवसर पर श्री 1008 आदिनाथ भगवान की शोभायात्रा रविवार को स्वर्ण रथ पर निकाली गई। शोभायात्रा पर रास्ते भर पुष्पों की बारिश की गई। भजनों की धुन पर भक्त रथ के सामने नृत्य करते चल रहे थे। भगवान के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। स्वर्ण रथ को राजस्थान से लाया गया। इसी रथ पर श्री 1008 आदिनाथ भगवान की शोभायात्रा भ्रमण के लिए निकाली गई। बाल ब्रह्मचारी पंडित जय कुमार जैन, श्री निशांत टीकमगढ़ ने इस आयोजन को किया। अनूप जैन ने बताया कि सर्वप्रथम रथ पर भगवान जी को लेकर बैठने का सौभाग्य प्रदुम्भ जैन को मिला।रथ के सारथी के रूप में विवेक प्रखर जैन को सौभाग्य मिला। कुबेर के रूप में प्रवीण रजत जैन को सौभाग्य मिला। चवर ढुलाने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.