स्वर्ण बांड प्रमाणपत्र के नाम पर वृद्ध से 75 लाख ठगे, केस दर्ज
रांची, अक्टूबर 5 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। चुटिया थाना क्षेत्र के राजनगर निवासी व्यवसायी बीरेंद्र कुमार जायसवाल (61) से स्वर्ण बांड प्रमाणपत्र की खरीद-बिक्री के नाम पर 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर चुटिया थाना पुलिस ने ओमप्रकाश सिंह, मिथिलेश गुप्ता, सोनू सिंह और 18 से अधिक अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बीरेंद्र के अनुसार, आरोपियों ने भारतीय रिजर्व बैंक के नाम से 31.950 किलोग्राम सोने के प्रमाणपत्र का सौदा करने का प्रस्ताव दिया था। उनके झांसे में आकर पीड़ित ने 31 मार्च, 7 अप्रैल और 25 जून को तीन किस्तों में कुल 75 लाख रुपये दिए, जिसके लिए बाकायदा इकरारनामा भी किया गया था।रकम देने के बाद जब उन्होंने राशि वापस मांगी, तो आरोपी टालमटोल करने लगे और बाद में धमकी देते हुए मोबाइल बंद कर लिए। जांच करने पर दिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.