कानपुर, अप्रैल 11 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कैंट स्थित श्री जैन दादाबाड़ी का दादाबाड़ी प्रतिष्ठा वर्षगांठ महोत्सव धूमधाम एवं भक्ति भाव से मनाया गया। प्रातःकाल टाइनी टॉट से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा बैंड बाजे, शहनाई और ध्वज पताकाओं से सुसज्जित रही। राजस्थानी परम्परा में महिलाएं मंगल गीत गाती चल रही थीं। पुष्पों से सजी स्वर्ण पालकी मे दादा गुरुदेव की मनोहारी प्रतिमा विराजमान रही। राजकुमारी बोहरा, अंजना जैन, राधिका जैन, हनी भंडारी ने भजन प्रस्तुत किए। कुशल गुरु को कोई अपना बना कर देखे... बड़ी दूर से चलकर आया हूं मेरे दादा तेरे दर्शन के लिए... मेरे मणिधारी महाराज बदलते तकदीरें... आदि भजनों से पूरे मार्ग का वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो गया। महिला मण्डल की सदस्यों ने डांडिया एवं घूमर नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति दी। दादाबाड़ी में नागे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.