गाजीपुर, फरवरी 3 -- दिलदारनगर। क्षेत्र के आलमगंज गांव निवासी शिखा यादव ने जम्मू में आयोजित खेलो इंडिया स्टेट गेम्स किक बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले के साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया। पदक जीतने के बाद अपने पैतृक गांव आलमगंज आने पर ग्रामीणों ने फूल-माला से स्वागत किया। शिखा यादव ने उपलब्धि का सारा श्रेय अपने कोच और माता-पिता को दिया। कहा कि यह यात्रा का अंत नहीं है, बल्कि वह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का तिरंगा लहराते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर देश का नाम रोशन करेंगी। कैप्टन सुब्बा यादव ने शिखा यादव की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता हर बेटी के सपनों को पंख देती है और यह सिद्ध करती है कि गांव की बेटियां भी राष्ट्र का भविष्य गढ़ती हैं। इस मौके पर अनिल यादव, विजय यादव हदीश, जवाहिर राजभर, शिवमूरत यादव, पप्पू यादव, संतोष औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.