चाईबासा, अप्रैल 9 -- चाईबासा, संवाददाता। वर्ल्ड पैरा चैम्पियन तीरंदाज विजय सुन्डी का शहर पहुंचने पर तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र सिकुरसाई में गर्मजोशी से स्वागत किया गया है। ज्ञात हो कि 29 मार्च से 5 अप्रैल तक बैंकॉक में आयोजित वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 लेग -1 अन्तर्राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए विजय सुन्डी ने एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीता है। स्वागत समारोह में शिक्षक सह हो' सिंगर संजय जारिका, केन्द्र के सलाहकार सह पूर्व शिक्षक तेज नारायण देवगम, केन्द्र के वरीय पदाधिकारी सुभाष जोंको, सहायक तीरंदाजी प्रशिक्षिका जानो पूर्ति, सहायक तीरंदाजी प्रशिक्षक सुमित सिंकू, रोबिन्स देवगम, मुदुवा बोदरा, सोमवारी बिरुली, रायमुनी बोदरा, मुक्ता मुखी, रानी बारी,कन्हैया लाल बुड़ीउली, मैकलीन बारी, योगेन्द्र हेस्सा,...